देश को बचाना है तो संविधान बचाना होगा ~ सांसद राकेश राठौर ~~~~~~~~ खैराबाद!मखुवा चौबेपुर में संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संविधान रचयिता माननीय डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए सं


देश को बचाना है तो संविधान बचाना होगा ~ सांसद राकेश राठौर 
~~~~~~~~
खैराबाद!मखुवा चौबेपुर में संविधान बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि संविधान रचयिता माननीय डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए संविधान की रक्षा करना होगा!इसी उपलक्ष्य में आगामी 28 अक्टूबर को सीतापुर राजा कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में आप सभी की उपस्थिति अति आवश्यक है! सभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर बृज बिहारी ने कहा जैसा कि आप सभी जानते हैं भाजपा सरकार गरीबों दलितों और बेरोजगारों के लिए शोषण का पर्याय बन चुकी है! हम सभी को एकजुट होकर अभी से रूपरेखा तैयार कर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकना  समय की सबसे बड़ी जरूरत है!जनसभा में उपस्थित लोगों को शिव प्रकाश सिंह सुनीता चौधरी महेंद्र यादव और सुनील रावत ने भी संबोधित किया और अपने-अपने विचार रखे! साथ ही 28 अक्टूबर की जनसभा में पहुंचने की अपील की!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।