ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर के रायपुरवा थानाक्षेत्र में कार बुकिंग के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये जमा करने की नकली रसीद थमा दी गई। पीड़ित अनिकेत गुप्ता ने तिरूपति महिंद्रा शोरूम मालिक और मैनेजर पर रायपुरवा थाने में मुकदमा कराया है। वहीं शोरूम पक्ष का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने


ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार

कानपुर के रायपुरवा थानाक्षेत्र में कार बुकिंग के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये जमा करने की नकली रसीद थमा दी गई। पीड़ित अनिकेत गुप्ता ने तिरूपति महिंद्रा शोरूम मालिक और मैनेजर पर रायपुरवा थाने में मुकदमा कराया है। वहीं शोरूम पक्ष का कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वाले कर्मचारी को निकाल दिया गया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।झकरकटी निवासी अनिकेत गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दो जुलाई को आचार्य नगर स्थित तिरूपति महिंद्रा कार शोरूम से थार गाड़ी देखी और बुकिंग की प्रक्रिया जानी। बताया गया कि पहले 21,000 रुपये भुगतान कर बुकिंग कराने को कहा गया। अगले दिन शोरूम के कर्मचारी ने टेस्ट ड्राइव के लिए बुलाकर कहा कि अगर उन्हें डिलीवरी एक नवंबर को चाहिए तो दो लाख रुपये काउंटर में जमा करने होंगे तभी गाड़ी मिल पाएगी।शोरूम के काउंटर पर दो लाख रुपये जमा कर रसीद ले ली। आरोप है कि जब वह गाड़ी की जानकारी लेने 29 सितंबर को गए तो बताया गया कि कोई रुपये जमा नहीं हैं। उन्हें बताया कि जो रसीद दी गई वह नकली है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद रायपुरवा थाना प्रभारी विजय सरोज ने शोरूम मालिक मनीष गुप्ता और मैनेजर शैलेंद्र मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन बाद उनकी शादी है,,,और  ऐसे समय में इनके गिरोह ने जालसाजी करी है इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।