मामले का संक्षिप्त विवरण: मामले के संक्षिप्त तथ्य यह है कि 05.10.2025 को 14.00 बजे एक सूचना प्राप्त हुई
अपराध संख्या 520/2025 धारा 318(4) आर/डब्ल्यू 3(5) बीएनएस।
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’ विजन के तहत आयोजित की गई बैठक
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश@2047’ विजन के तहत आयोजित की गई बैठक
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को लेकर विकासखंड कार्यालय अमरिया में हुई बैठक में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सचिवों ने भाग लिया, जिसमें विकसित भारत @2047 की तर्ज पर यूपी को विकसित बनाने की योजना पर चर्चा हुई। बैठकों में 12 प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सुशासन पर सुझाव मांगे गए, जिन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से जमा किया जाएगा।
विकासखंड अमरिया में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ विजन के तहत वर्ष 2047 तक भारत का सबसे अग्रणी, समृद्ध और सतत् विकास वाला राज्य एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत किसी भी मुददे पर अपने सुझावों एवं सरकार की नितियों का निर्माण एवं विकसित उत्तर प्रदेश @2047 का रोडमैप तैयार करने एवं वर्ष 2047 तक यूपी को 6 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में सुझाव साझा करने को लेकर गोष्ठी/बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने के संकल्प पर चर्चा करना और सुझाव एकत्र करना है। जिसमें अर्थव्यवस्था की शक्ति, सृजन की शक्ति, जीवन की शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, पशुपालन, औद्योगिक विकास, आईटी, ग्रामीण विकास, बुनियादी ढांचा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुशासन पर चर्चा की गई।
विकासखंड अधिकारी दिनेश सिंह द्वारा सभी को ’’विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ भारत का सबसे अग्रणी, समृद्ध और सतत् विकास वाला राज्य एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि समेत किसी भी मुददे पर अपने सुझाव साझा करने हेतु जागरूक किया। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर ग्रामीणों के सुझाव लेने को कहा गया। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थानीय स्तर पर योजनाएं प्रभावी हों। ग्रामीणों के सुझाव एकत्र करने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में एडिओ पंचायत अतुल पाठक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा शुभम सक्सेना सहित सभी रोजगार सेवक , पंचायत सहायक और सचिव उपस्थित रहे।
राजकुमार वर्मा
अबतक न्याय पीलीभीत
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अपराध संख्या 520/2025 धारा 318(4) आर/डब्ल्यू 3(5) बीएनएस।
के मडियाहूं स्थित मडियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला स्वावलंबन एवं उद्यमिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुरेश कुमार पाठक ने की।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान
Leave a Comment: