मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी, सीओ गीडा के आश्वासन पर परिजन दाहसंस्कार के लिए हुए राजी सूचना मिलते ही तीन थाने की पुलिस पहुंची हरदी गांव हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 2 दिन का लिया समय


सहजनवा गोरखपुर - सहजनवा थाना क्षेत्र के हरदी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 11 सितंबर को दबंगों ने एक परिवार के चार लोगों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल रजत  सिंह पुत्र केदार सिंह का गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।जिसमें पुलिस ने पीड़ित चंदू सिंह पुत्र केदार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रेश विश्वकर्मा,अमरजीत विश्वकर्मा,गौरव विश्वकर्मा,राजू पासवान,संदीप,कार्तिक विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पुलिस ने  नामजद इंद्रेश विश्वकर्मा,और कार्तिक विश्वकर्मा सहित चार अज्ञात हत्यारोपियों को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को अपराह्न 4 बजे रजत सिंह 24 वर्ष का निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन  शव को घर पर लाए। और सुथनी भीटी मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया।
इसके बाद पुलिस के हाथपांव फूलने लगा। और भोर में ही हरदी गांव पुलिस छावनी में तब्दील गया। मौके पर पहुंचे विधायक प्रदीप शुक्ल,पूर्व विधायक जीएम सिंह,सीओ गीडा कमलेश सिंह ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शासन स्तर से जो भी सुविधा होगी उसे दिलाया जायेगा। तथा अभियुक्तों की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी कर लिया जायेगा।
इस दौरान एसएचओ गीडा अश्वनी पाण्डेय,थानेदार सहजनवा महेश कुमार चौबे,थानेदार हरपुर बुदहट विवेक मिश्रा सहित भारी पुलिस बल से साथ मुस्तैद थे। आश्वासन के बाद परिजन ने आमी नदी के तट पर मृतक का दाहसंस्कार कर दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।