शहडोल में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: ASI को 3 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, घूसखोरी में नगर पालिका का एक कर्मचारी भी था शामिल


अब्दुल कादिर की रिपोर्ट। जिला शाहडोल मध्यप्रदेश।

शहडोल के धनपुरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र वर्मा से भवन निर्माण की स्वीकृति के नाम पर 10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लंबे मोलभाव के बाद यह रकम 5 हजार तय हुई। योगेंद्र वर्मा ने पहली किस्त 2 हजार पहले ही दे दी थी, जबकि दूसरी किस्त 3 हजार देते समय लोकायुक्त टीम ने ट्रैप किया। लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने धनपुरी नगर पालिका परिसर में दबिश दी और मौके से रिश्वत की रकम बरामद की।बताया जा रहा है कि एएसआई के साथ नगर पालिका का स्थाई कर्मचारी रज्जन चौधरी भी इस घूसखोरी में शामिल था। लोकायुक्त की टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी कार्यालय से गायब हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि धनपुरी नगर पालिका में रिश्वतखोरी और मनमानी लंबे समय से जारी है। यह कार्रवाई ऐसे तंत्र पर करारा प्रहार मानी जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।