किशोरी की तहरीर पर कप्तान ने गोला कोतवाल को एफ आई आर दर्ज़ कर दरिंदे के खिलाफ समुचित कार्यवाही करने का किया आदेश। पीड़िता के हवाले से कोतवाली गोला क्षेत्र की नाबालिग किशोरी ने अपनी माता के साथ एसपी खीरी से रू-ब-रू होकर लल्लू पुत्र मैनुद्दीन,मैनुद्दीन व पुतानी पुत्रगण आशिक अली,निवासीगण लालन


किशोरी की तहरीर पर कप्तान ने गोला कोतवाल को एफ आई आर दर्ज़ कर दरिंदे के खिलाफ समुचित कार्यवाही करने का किया आदेश।

पीड़िता के हवाले से कोतवाली गोला क्षेत्र की नाबालिग किशोरी ने अपनी माता के साथ एसपी खीरी से रू-ब-रू होकर लल्लू पुत्र मैनुद्दीन,मैनुद्दीन व पुतानी पुत्रगण  आशिक अली,निवासीगण लालनगंज को नामजद करते हुए तहरीर दी है जिसमे पीड़िता ने यह आरोप लगाया है कि पीड़िता के साथ गाँव का ही रहने वाला लल्लू पुत्र मैनुद्दीन ने चार महीने से पीड़िता किशोरी को विश्वाश में लेकर यह कह कर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा कि अक्टूबर माह में पीड़िता से निकाह (विवाह) करने का वचन बराबर देता रहा।
6 अक्टूबर की शाम को किशोरी अपनी माता के साथ लल्लू पुत्र मैनुद्दीन के घर पहुंच कर शादी की तारीख फिक्स करने को कहा,शादी की तारीख की बात सुनते ही आरोपीगण किशोरी व उसकी माता पर एकाएक टूट पड़े मारपीट व जान से मारने कि धमकी देकर यह कहते हुए पीड़िता को अपने घर से धक्का देकर भगा दिया कि निकाह में मोटर सायकिल सहित  सम्पूर्ण दहेज़ चाहिए।पीड़िता ने अपने  पिता के स्वर्गवास हो जाने के कारण आर्थिक तंगी का वास्ता देकर दहेज़ की असमर्थता जताई, यह सुनकर आरोपीगण आग बबूला होकर शादी करने से इंकार करते हुए बेइज्जत करके किशोरी व उसकी माता को घर भगा दिया।
पीड़िता ने 7 अक्टूबर को कोतवाली पहुंच कर दी थी तहरीर परन्तु दरिंदे के खिलाफ कोई कार्यवाही ना होने पर बेवस होकर पीड़िता ने अपनी माता के साथ एसपी खीरी को दिनांक,11/10/2025 को तहरीर देकर एफ आई आर दर्ज कराने की मांग की है।एसपी खीरी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दरिंदे के खिलाफ समुचित कार्यवाही करने का पूर्ण आशवासन दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।