रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
सुहागिन महिलाओं ने रखा अपने पति की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत
एंकर - बोरावड़ कस्बे में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार का खास महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है। पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ के इस व्रत में भगवान गणेश माता गौरी और चन्द्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन सभी महिलाएं अपने हाथों ओर पैरों में मेहंदी लगा कर नये नये रंग बिरंगे वस्त्र पहनकर सोलह सिंगार करके तैयार होती है। ओर चौथ माता की कहानी सुनकर रात्री में चन्द्रमा को अर्ग देकर अपने पति के हाथों से पानी पी कर इस व्रत को खोलती है। ओर फिर उसके बाद खाना खाती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: