बांदा में 3 करोड़ का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह बेनकाब अमोद कुमार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरो


बांदा में 3 करोड़ का गांजा बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह बेनकाब
अमोद कुमार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मटौंध थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में सूखा गांजा बरामद करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 2.5 से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
8 कुंतल गांजा बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस की कार्रवाई के दौरान करीब 8 कुंतल सूखा गांजा जब्त किया गया। साथ ही गिरोह से जुड़े एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त अंतरराज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है। पूछताछ में सामने आया है कि यह गांजा उड़ीसा से मध्य प्रदेश के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था।
मेंन सरगना फरार, पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस को मामले में शामिल मुख्य सरगना और एक अन्य तस्कर की तलाश है, जो फिलहाल फरार हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी पर पूर्व में भी गांजा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की टीमें फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।ऑपरेशन ईगल के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल" के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है और कहा है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।पुलिस की सतर्कता से बचा बड़ा अपराध इस कार्रवाई से न केवल नशे की बड़ी खेप बाजार में पहुंचने से पहले पकड़ी गई, बल्कि एक संगठित अपराध गिरोह के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में लगी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।