वृक्षारोपण की सत प्रतिशत जिओ टैगिंग संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में पूर्ण करने के निर्देश - जे. रिभा


वृक्षारोपण की सत प्रतिशत जिओ टैगिंग संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में पूर्ण करने के निर्देश - जे. रिभा 
बांदा जिलाधिकारी जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुईl बैठक में जिलाधिकारी ने कराए गए वृक्षारोपण की सत प्रतिशत जिओ टेकिंग कराए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को तीन दिन में जिओ टेकिंग का कार्य प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृक्षारोपण के भौतिक सत्यापन करने के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह में निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्रीन चौपाल के गठन के संबंध में भी जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया। वेटलैंड सीमांकन किए जाने के संबंध में खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि सड़क के किनारे कचरे को ना फेंका जाए उसका उचित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने आर आरसी सेंटरों के निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की अवशेष आरआरसी सेंटर का शीघ्र निर्माण कराया जाए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 418 आरसीसी सेंटर का निर्माण किया गया है। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की के लिए माइक पतली पॉलिथीन की रोकथाम हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को अभियान चलाकर कार्रवाई करने एवं जागरूकता लाए जाने के संबंध में भी निर्देश दिए ।उन्होंने ग्राम गंगा समितियां का गठन किए जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने तथा सीवेज की व्यवस्था के अंतर्गत नहरों में गंदा पानी नहीं जाए इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को शहर के निम्नी नाला और करियानाला के प्रदूषण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिएl
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  मदन मोहन वर्मा तथा जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहेl

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।