सामुदायिक शौचालय में वर्षों से जडे ताले हैंडपंप ध्वस्त* *दुर्गेश सिंह संवाददाता धाता फतेहपुर*


*सामुदायिक शौचालय में वर्षों से जडे ताले हैंडपंप ध्वस्त*

*दुर्गेश सिंह संवाददाता धाता फतेहपुर*

विजयीपुर फतेहपुर विकासखंड के शाहजहांपुर सेलरहा ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है। वर्षों से यहां ताला लटक रहा है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शासन की स्वच्छता मिशन योजना के तहत बना यह शौचालय अब उपयोगहीन होकर जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय के भीतर और बाहर बिजली व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगा हैंडपंप महीनों से ध्वस्त पड़ा है और आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कुछ महीने पहले केवल ऊपरी सतह पर पुताई का काम कर खानापूर्ति कर दी गई, लेकिन वास्तविक मरम्मत व रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय की पानी की टंकी तक गायब हो गई है। जबकि शासन की मंशा थी कि प्रत्येक गांव में सामुदायिक शौचालय बनाकर ग्रामीणों और राहगीरों को स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शासन ने रखरखाव हेतु टेक केयर के नाम पर प्रतिमाह छह हजार रुपये भुगतान का भी प्रावधान किया था, लेकिन इसके बावजूद शौचालय में वर्षों से ताले लटके हैं। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि  सामुदायिक शौचालय का टेक केयर भुगतान कई वर्षों से नहीं हुआ है। भुगतान जारी होने पर ही रखरखाव का कार्य सुचारू रूप से हो सकेगा।।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।