*69वीं क्षेत्रीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, हेमलता पटेल ने किया शुभारंभ*
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी चालक गिरफ्तार –वाहन और पशु जप्त*
*पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे 08 पशु*
*जैतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी चालक गिरफ्तार – वाहन और पशु जप्त*
*शहडोल/जैतपुर, 25 सितम्बर 2025*
थाना जैतपुर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ा रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बुढ़ार रोड ग्राम भाटिया के पास संदिग्ध वाहन की तलाशी ली। तलाशी में एक पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक भैंस प्रजाति के 08 पशु (07 मादा व 01 नर) ठूंस-ठूंस कर भरे पाए गए।
*आरोपी चालक गिरफ्तार*
वाहन चालक की पहचान अनुराग गौतम पिता लक्ष्मण गौतम (उम्र 26 वर्ष), निवासी बरगवां थाना बुढ़ार के रूप में हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
*पशुओं को हो रही थी पीड़ा*
पुलिस के अनुसार, वाहन में पशुओं के खड़े होने या बैठने की पर्याप्त जगह नहीं थी, जिससे उन्हें अनावश्यक पीड़ा और यातना का सामना करना पड़ रहा था। यह कृत्य पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(d) के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है।
*थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई*
कार्यवाही थाना प्रभारी जियाउल हक एवं प्रधान आरक्षक सुभाष के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने वाहन व पशुओं को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया और मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
*संदेश*
जैतपुर पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन करने वालों पर कड़ा संदेश गया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
भू की तर्ज पर मिलेगा इलाज, कुल्हा - घुटने की सर्जरी होगी
जनपद बलरामपुर में ब्लड बैंक के नाम से विख्यात अजय अग्रवाल को राज्य स्तरीय सम्मान दिया गया। अजय अग्रवाल पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित करते आए हैं
Leave a Comment: