राजस्थान सरकार के वादे कोरे ढकोसले , सरकार हर मोर्चे पर विफल - नेता प्रतिपक्ष जूली*


*राजस्थान सरकार के वादे कोरे ढकोसले , सरकार हर मोर्चे पर विफल - नेता प्रतिपक्ष जूली*


*जूली ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर  राज्य सरकार पर लगाएं आरोप....*

 

*मनीष अरोड़ा , अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों को कोरा ढकोसला बताते हुए आज मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इनके पास जनता को लॉलीपॉप देने के सिवा और कोई काम नहीं बचा है।*
*उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और  राज्य सरकार केवल वाह वाही लूट रही है धरातल पर जनता के काम तो वहीं के वहीं रखें हैं।*
*उन्होंने सरस डेयरी चुनाव, भूमाफियाओं को संरक्षण, विदेश नीति, अमेरिका द्वारा लग गए टैरिफ, कानून व्यवस्था, परिसीमन, वोट चोरी सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को जमकर घेरा।*

*उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं,कानून व्यवस्था चौपट है, मुख्यमंत्री से प्रदेश में अलग से गृह मंत्री बनाने की मांग की।*
*उन्होंने कहा कि अलवर में आसपास के सरकारी मंदिरों और लोगों की जमीनों पर भू-माफियाओं द्वारा नाजायज कब्जे किए जा रहे हैं। प्रशासन भू-माफियों को संरक्षण दे रहा है।*
*उन्होंने कहा कि प्रशासन में अलवर के नेताओं का कंट्रोल नहीं है प्रदेश में हालात असामान्य हो गए हैं।*
*उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पास  प्रधानमंत्री मोदी को चमकाने के अलावा और कोई काम नहीं है तथा अलवर प्रशासन में केंद्र और राज्य के नेताओं का नियंत्रण नहीं है।*

*प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म*

*नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि  प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही पुलिस पीट रही है। पुलिस का इकबाल अब प्रदेश में खत्म हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस तंत्र पूरी तरह करप्शन में जकड़ा हुआ है,माफिया हावी हो गए हैं, उन्होंने पूरे सिस्टम को टेकओवर कर लिया है, सरकार जवाब नहीं दे पा रही और मुख्यमंत्री के पास प्रदेश की समस्याओं को सुनने व देखने का समय नहीं है।*


*जीएसटी पर खुलकर बोले नेता प्रतिपक्ष जूली*

*नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जीएसटी कम होने का लाभ जनता को नहीं मिलेगा सरकार निगरानी रखे जिस अनुपात में जीएसटी घटी उसी अनुपात में दरे भी कम हो, सरकारी संस्थाओं ने दरें घटाने की बात की लेकिन प्राइवेट संस्थानों में उत्पादों पर दरें कम करने की बात नहीं कि, जीएसटी घटाने का फायदा प्राइवेट संस्थानों को मिलेगा और जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।*


*केंद्रीय मंत्री अलवर में जमाना चाहते हैं अपना हस्तक्षेप*

*नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अलवर में अपना हस्तक्षेप जमाना चाहते हैं।*

*उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस समर्थित सरस डेयरी अध्यक्ष अच्छे से काम कर रहे थे लेकिन षड्यंत्र रचकर  उनको हटाया गया। केंद्रीय मंत्री अपने पीए को अध्यक्ष बनना चाहते हैं, सुना है कि उनको किसी समिति का अध्यक्ष भी बनाया हुआ है।*

*जूली  बोले अमेरिका कर रहा तानाशाही*

*नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विदेश नीति का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका तानाशाही करने में लगा है हमारी विदेश नीति पर आज सवाल खड़े हो गए हैं पाकिस्तान से लड़ाई हुई तो कोई देश हमारे साथ नहीं है चीन के साथ मोदी सरकार दिखने लगी है।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।