गोविन्द नगर शुगर मिल गेट पर लगातार धरना जारी
गोविन्द नगर शुगर मिल गेट पर लगातार पैंतीसवे दिन लगातार धरना जारी है,श्रमिकों व्यापारियों किसानों की मांग है कि मिल को पुनः चलाया जाए
टीबी उन्मूलन की दिशा में एक और कदम मरीजों को दिये पोषण किट"
रिपोर्टर - बोरावड़ से मुकेश जोया
*टीबी उन्मूलन की दिशा में एक और कदम मरीजों को दिये पोषण किट"**
(SNSPA) स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं (GSS) ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत आज दिनांक 22/9/25 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा मे शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए चिन्हित टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किये गये।
शिविर में डॉक्टर नरपत सिंह ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया और सरल हो सके।
सीनियर टीबी सुपरवाइजर मोहम्मद इदरिस मंसूरी बताया ने कि यह अभियान ब्लॉक स्तर पर एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नि:क्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की जाएगी l
सीनियर टीबी सुपरवाइजर मोहम्मद इदरिस मंसूरी ने कालवा के सामाजिक संस्थान, भामाशाह से आग्रह किया कि वे निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीज़ो को पोषण कीट वितरण करे।
एसटीएस राकेश मीणा ने टीबी बीमारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि 2 सप्ताह से अधिक खांसी होना, भूख कम लगना, वजन कम होना, खांसी में खून आना आदि 10 टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी एवम् लक्षण आने पर नजदीकी अस्पताल में सीबीनाट,एक्सरे जांच भी करवाने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम के दौरान एलटी मोहम्मद इलियास मंसूरी , डॉट्स प्रोवाइडर तारामणी, कमलेश, मुजफ्फर अली एवम् समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गोविन्द नगर शुगर मिल गेट पर लगातार पैंतीसवे दिन लगातार धरना जारी है,श्रमिकों व्यापारियों किसानों की मांग है कि मिल को पुनः चलाया जाए
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के आयुक्त ने दिए निर्देश
दीवार गिरने से हुई महिला की मौत।
Leave a Comment: