भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के आयुक्त ने दिए निर्देश


अब्दुल कादिर ।

शहडोल 22 सितम्बर 2025- आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अग्निवीर भर्ती का प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही जिले में संचालित विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालय के माध्यम से जिला सैनिक कल्याण  अधिकारी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराएं। 

भारतीय सेना के लिए अग्निवीर योजना के माध्यम से स्वयंसेवी उम्मीदवारों का चयन 2021 में शुरू हुआ। अग्निवीर चपन प्रणाली में एक बड़ा नीतिगत बदलाव यह है कि ऑनलाइन मोड में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा को पहले फिल्टर किया गया है, जबकि पुरानी प्रणाली के अनुसार पहले शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाती थी। ऐसा यह सुनिश्झित करने के उद्देश्य से किया गया है कि चयनित अग्निवीरों के पास भारतीय सेना में शामिल की जा रही नई हथियार प्रणाली की तकनीक को आत्मसात करने के लिए पर्याप्त ज्ञान का स्तर हो। अग्निवीरभर्ती वर्ष 2026-27 के लिए पंजीकरण के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

 सेना भर्ती कार्यालय द्वारा अग्निवीर योजना को लेकर पतिक्रिया बहत सकारात्मक रही है और हर साल इसके लिए पंजीकरण बढ़ रहा है। पंजीकरण में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य से पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवारो की संख्या बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि सेना मुख्यालय द्वारा जारी आधी रिक्तियाँ राज्य के पंजीकरण आंकड़ों पर आधारित होती है। अग्निवीर का चयन बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक और रिक्ति और योग्यता आधारित है। पजीकृत अभ्यर्थियों में से लगभग 40 प्रतिषत सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं और लगभग 20 प्रतिषत ही भर्ती रैली में सफल होते है। इसलिए पजीकरण बढ़ाने और अभ्यर्थियों को अभ्यास करने और चयन की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और बुनियादी ढाचा उपलब्ध कराया जाए आगला कॉमन प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। इसलिए दिसंबर 2025 तक की अवधि युवाओं तक पहंुचाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए उपयुक्त रूप से उपयोग की जा सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।