संतुलित पोषण से हर नागरिक को बनाना है स्वस्थ और सक्षम


- विधायक

--

शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय शहडोल में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

---

विभिन्न प्रतियोगिताओ के प्रतिभागी सम्मानित 

--

शहडोल 22 सितम्बर 2025- जिले में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मिशन शक्ति योजना के तहत पोषण, स्वास्थ्य एवं सायबर सुरक्षा की जागरूकता हेतु शासकीय इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय शहडोल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की उपस्थिति में किया गया। 

  जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए विधायक ने कहा कि 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।  राष्ट्रीय पोषण माह का उददेश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाना और हर नागरिक को संतुलित पोषण आहार की जानकारी देकर स्वस्थ और सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में कुपोषण  को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओ को ऑगनवाड़ी केंद्रो के माध्यम से पोषण आहार, टेक होम राशन,  बच्चों को पौष्टिक आहार सहित अन्य सुविधाए प्रदान की जाती है।

सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा द्वारा कुपोषण को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री के पोषण के लिए मोटे अनाज की उपयोगिता के आह्वाहन का महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि नारी को सशक्त बनने की पहली आवश्यकता शरीर को स्वस्थ रखना है जिसके लिए संतुलित पोषण आहार की आवश्यकता होती है। 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत  पोषण प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं।  इन प्रदर्शनियों के माध्यम से पोषक खाद्य पदार्थाे के महत्व की जानकारी छात्राओ को दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने मिशन शक्ति के अंतर्गत पोषण स्वास्थ्य व सायबर सुरक्षा के चलाये जा रहे कार्यक्रमो की भी जानकारी दी। 

जागरूकता कार्यक्रम में बाल अपराधों व रोकथाम के लिए जे जे एक्ट व पॉस्कोे एक्ट के प्रवधान, देखरेख व संरक्षण वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भू्रण लिंग की जांच कानूनन अपराध है। किशोरियों व महिलाओं में विभिन्न आयु वर्ग में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के दौरान स्वस्थ्य रहने के लिए पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी दी गई। इस दौरान समय समय पर स्वास्थ जांच, पोषक तत्वो व विटामिन की कमी के कारण होने वाले बीमारियों एवं उनके निदान की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होने, मोबाइल में प्रचलित एप्लीकेशन के सुरक्षित उपयोग करने, साइबर के द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों व होने वाली ठगी की घटनाओ की रोकथाम के लिए उपयोगी जानकारियो से अवगत कराया गया। 

कार्यक्रम में छात्राओ ने मेहदी प्रतियोगिता, पोस्टर व रंगोली निर्माण में भाग लिया जिसमे दिशा गुप्ता, नंदनी चौधरी को मेहदी प्रतियोगिता में, भूमिका सिंह अंजलि सोनवानी को पोस्टर निर्माण में तथा सुप्रिया प्रजापति पूनम सिंह व अन्य 16 छात्राओ को स्मृति पदक देकर सम्मानित किया गया।

 इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य श्री प्रदीप सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामवती सिंह, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी वाजपेयी, समाजसेवी श्री अमित मिश्रा, डॉ अंशुमन सोनारे वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती संजीता भगत, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमति प्रमिला चौधरी सहित अन्य महाविद्यालय के षिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी ने किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।