महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी को औरंगाबाद महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।*


लोकेशन छत्तीसगढ़
रवि कुमार साहू बालोद ब्यूरो 
*दिनांक 21/09/2025*

* *पुलिस

 महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी को  औरंगाबाद महाराष्ट्र से  गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।* 
* *बालोद के प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर  से किए थे शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा  देकर किए थे 50 लाख की ठगी ।* 
* **साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से बनी थी विशेष टीम* 
* *दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता* ।
* *आरोपियों के कब्जे से  5 नग एटीएम कार्ड ,एक नग पेन कार्ड, एक नग मोबाइल सेट,  बरामद* ।
           -----000--------
 
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग(भा.पु.से) के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका  ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री देवांश सिंह राठौर  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र राज्य भेजा गया , टीम द्वारा औरंगाबाद महाराष्ट्र जाकर वहां कैम्प कर लोकल  मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामला थाना बालोद क्षेत्र का है, कि दिनांक 27/03/25 को  प्रार्थी/पीड़ित जो उम्मीद हॉस्पिटल बालोद में डॉक्टर है  ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 30/01/25 से 10/02/25 तक  शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में  ऐड होकर  अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS  के माध्यम से कुल 50,38,206 रुपए अलग अलग राज्यों के कई बैंक खातो में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 147/25 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना बालोद और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम मुंबई और औरंगाबाद महाराष्ट्र रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में दो आरोपियों

1. नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001।
2. गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001। 
को  विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया  ।

  आरोपियों के कब्जे से 1 नग मोबाइल फोन,5 नग एटीएम कार्ड, 1 नग पेन कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियों  को आज दिनांक 21 .07.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

**गिरफ्तार आरोपी- 
1.  *नाम प्रेम जाधव पिता अशोक जाधव उम्र 23 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001* ।
2. *गौरव गणेश जाधव पिता गणेश जाधव उम्र 19 साल पता पता जवाहर कालोनी बोधनगर थाना जवाहर नगर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र 431001*

     शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक  रूम लाल चुरेंद्र, योगेश सिन्हा, यज्ञदत्त ठाकुर,आरक्षक पुरण देवांगन,भोप साहू, राहुल मनहरे,  विपिन गुप्ता ,आकाश दुबे, योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,बनवाली साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।