जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ /अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट


जनपद मिर्जापुर:-

मिर्जापुर: शारदीय नवरात्र-2025 के अवसर पर विन्ध्याचल धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क और सजग नजर आ रहा है। मा0 सदर विधायक श्री रत्नाकर मिश्रा, जिलाधिकारी मिर्जापुर  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक #सोमेन_बर्मा द्वारा नवरात्र की पूर्व संध्या पर विन्ध्याचल मेला क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, रूट डायवर्जन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स, होमगार्ड एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही, स्वास्थ्य शिविर, रैन बसेरा, मोबाइल टॉयलेट आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सहयोगात्मक भावना के साथ मेले में भाग लें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस को दें।

विन्ध्याचल मेला-2025 को शांतिपूर्ण और सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन पूर्णतः तैयार है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।