नशामुक्त भारत के लिए नमो युवा रन दौड़ा अलवर*
नशामुक्त भारत के लिए नमो युवा रन दौड़ा अलवर*
जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती इंटर कालेज रिसिया ने लहराया परचम*
*जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती इंटर कालेज रिसिया ने लहराया परचम*
*खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन*
*बहराइच*
बहराइच जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द के निर्देशानुसार श्री सरस्वती इंटर कालेज रिसिया के प्रांगण में बृहद स्तर पर सृजनात्मक ढंग से किया गया।
उक्त खेल का संयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार राय व संचालन प्रवक्ता बैज नाथ सिंह ने किया। खेल का आयोजन जिला क्रीड़ा सचिव अजय सिंह व निर्णायक मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ।
खेल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गाँधी इंटर कॉलेज बहराइच प्रधानाचार्य डा. जसवंत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गांधी इंटर कॉलेज बहराइच के प्रधानाचार्य डा.जसवंत सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में खेल व व्यायाम की भी आवश्यकता है, जैसे अच्छी शिक्षा से स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है वैसे खेल व व्यायाम से स्वस्थ शरीर का विकास होता है।
उक्त खेल प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, खेल शिक्षकों ने अपने विद्यालय की टीमों के साथ प्रतिभाग किया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बालक और बालिकाओं की कबड्डी टीमों में अलग अलग आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने कबड्डी खेल में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर अपना दमखम दिखाते हुए उच्चि कोटि के खेल का प्रदर्शन किया ।
कबड्डी खेल प्रतियोगिता में बालको के अंडर -19 आयु वर्ग में श्री सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया की टीम विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा की टीम उप -विजेता रही। बालकों के अंडर -17 आयु वर्ग में नवयुग इंटर कॉलेज की टीम विजेता तथा श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा की टीम उप विजेता रही। बालिकाओं के अंडर -19 आयु वर्ग में श्री सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया की टीम विजेता तथा राजकीय इंटर कॉलेज बहराइच की टीम उप विजेता रही।
उक्त प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के साथ महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच, श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा, पी डी पाठक इंटर कॉलेज पट्टी, राजकीय इंटर कॉलेज रमपुरवा, नवयुग इंटर कॉलेज मिहिनपुरवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच, सआदत इंटर कॉलेज नानपारा, चंद्रशेखर आजाद श्यामादेवी मेमोरियल बालिका इंटर कॉलेज रिसिया आदि विद्यालयों की टीमें बालक और बालिका वर्ग के अलग अलग आयु वर्ग में अपनी टीमों का प्रतिभाग कराया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, खेल शिक्षक, व्यायाम शिक्षक डी के वर्मा, खेल अध्यापक विवेक रावत, के पी सिंह, जय प्रकश, मधु चौधरी, बन्दना रंजन, सुनील कुमार पट्टी, अरविन्द कुमार, निमिष गुप्ता, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से सभी शिक्षकों, आये हुए खेल अध्यापको एवं प्रतिभागियों के लिए उत्तम जलपान एवं भोजन की व्यवस्था की गई। सफल आयोजन में सहयोग के लिए प्रधानाचार्य जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और आगे मण्डलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दीं ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
नशामुक्त भारत के लिए नमो युवा रन दौड़ा अलवर*
मोहनलालगंज : सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक पर छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप, SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज
भारत पाकिस्तान एशिया कप के विरोध में कांग्रेस नेता ने मुंडन करवा के किया विरोध
Leave a Comment: