सिर मुड़ा कर किया विरोध प्रदर्शन ।
भारत पाकिस्तान मैच का किया विरोध प्रदर्शन।
मोहनलालगंज : सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक पर छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप, SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज
युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ
मोहनलालगंज : सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक पर छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप, SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज
लखनऊ।
मोहनलालगंज के नवजीवन इंटर कॉलेज (सरकारी) के प्रधानाचार्य हरी गोविंद मिश्रा और शिक्षक के.के. त्रिपाठी पर 11वीं कक्षा के छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर थाना मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित छात्र आयुष पुत्र अजीत कुमार, निवासी अलीनगर खुर्द (थाना बिजनौर), वर्तमान में कली पश्चिम में रहकर पढ़ाई कर रहा है। छात्र का आरोप है कि 20 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे विद्यालय परिसर में कॉलेज के प्रधानाचार्य हरी गोविंद मिश्र और शिक्षक के.के. त्रिपाठी ने उसे बेरहमी से पीटा।
छात्र ने बताया कि पिटाई के दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षक ने उसकी मां-बहन के नाम पर अभद्र गालियां दीं तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना में छात्र के शरीर पर चोट के निशान आ गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे छात्र को लेकर थाना मोहनलालगंज पहुँचे और लिखित तहरीर दी। प्रारंभिक दौर में पुलिस ने मामला टालने का प्रयास किया, लेकिन अब छात्र की शिकायत पर प्रधानाचार्य व शिक्षक दोनों के खिलाफ SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह मामला सरकारी विद्यालय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानाचार्य स्तर के अधिकारी पर इस तरह का आरोप लगना बेहद गंभीर है, और शिक्षा विभाग को भी इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ACP का बयान
मोहनलालगंज क्षेत्राधिकारी (ACP) ने बताया कि “पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं तो आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भारत पाकिस्तान मैच का किया विरोध प्रदर्शन।
जनपद मिर्जापुर से ब्यूरो चीफ /अमित गुप्ता की खास रिपोर्ट
*नशामुक्त भारत के लिए नमो युवा रन दौड़ा अलवर* *नशामुक्त भारत के लिए 2.5 किमी की नमो युवा रन का हुआ आयोजन* *विकसित भारत के लिए नशा मुक्ति भारत होना जरुरी- केंद्रीय मंत्री यादव* *मनीष अरोड़ा , अलवर । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभा
Leave a Comment: