अलवर*भीलवाड़ी में जलभराव निस्तारण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने की उद्योगपतियों से व्यापक चर्चा*


अलवर*भीलवाड़ी में जलभराव निस्तारण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने की उद्योगपतियों से व्यापक चर्चा*


*केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिए निर्देश – उपचारित जल का होगा पुनः औद्योगिक उपयोग*

 

*केंद्रीय  वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में  रीको गेस्ट हाउस सभागार, भिवाड़ी में उद्योगपतियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भिवाड़ी जलभराव की समस्या के निस्तारण को लेकर व्यापक चर्चा हुई । इस दौरान मंत्री ने उद्योगपतियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग करते हुए अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं उपचार की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।*

 

*बैठक में तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने चौपानकी, खुशखेड़ा एवं कहरानी औद्योगिक क्षेत्रों में SVP के गठन और CETP  के निर्माण कार्य कि दिशा में तेजी लाने पर जोर दिया। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों एवं उद्योगपतियों को निस्तारण के निर्देश दिये ।*

 

*बैठक के दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल प्रकाश, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अतिरिक्त सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड  के अधिकारियों सहित विभिन्न औद्योगिक इकाई संगठन के पदाधिकारी एवं उद्योगपति मौजूद रहे।*


*अलवर से मनीष अरोड़ा की रिपोर्ट....✍????*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।