*फतेहपुर में मिशन शक्ति-5.0 का शानदार आगाज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का लाइव संबोधन*
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय (फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)- जिले में आज "मिशन शक्ति-5.0" के तहत एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई,जहां जिले के थाना परिसरों में आयोजित
*फतेहपुर में मिशन शक्ति-5.0 का शानदार आगाज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का लाइव संबोधन*
लव सिंह यादव/ अब तक न्याय (फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)- जिले में आज "मिशन शक्ति-5.0" के तहत एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई,जहां जिले के थाना परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर कल्याणपुर थाना परिसर में सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव जी भी मौजूद रही जिसमें महिलाओं के लिए चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: हर थाने में हेल्पलाइन और महिला पुलिस लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया जाएगा, जहाँ महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगी। उन्होंने कहा, "महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है। यह हेल्पलाइन 24x7 उपलब्ध रहेगी, ताकि हर महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सके और त्वरित कार्रवाई हो सके।" यह कदम महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल मानी जा रही है। थाना परिसर में जागरूकता का माहौल फतेहपुर के विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को लाइव प्रसारण के माध्यम से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान सरकारी योजनाओं—जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वर्किंग वुमन हॉस्टल, और महिला हेल्पलाइन 181—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए वीजा शुल्क 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) कर दिया है। यह रकम औसत H1B कर्मचारी की सालाना सैलरी से भी ज्यादा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कर दिया है।
लखीमपुर खीरी की ताजा तरीन खबर। ग्राम पंचायत देवरिया रडा मजरा सूरजपुर कोतवाली भीरा जिला खीरी किस सनसनी खबर । महंत राम आसरे जी का आश्रम 10 से 15 वर्ष पूर्व
जौनपुर:* निम्नांकित पुलिस कर्मियों को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय ने तत्काल प्रभाव स
Leave a Comment: