आगरा। माँ आलय संस्था की ओर से जरूरतमंद स्कूली बच्चो को रामबाग स्थित नई दिशा सामाजिक संस्थान पर छात्रवृति वितरित की गयी


 आगरा। माँ आलय संस्था की ओर से जरूरतमंद स्कूली बच्चो को रामबाग स्थित नई दिशा सामाजिक संस्थान पर छात्रवृति वितरित की गयी। शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. नीलम चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. पद्मा सिंह, प्रेमप्यारी भारती और राजबहादुर राज ने दीप प्रवज्जलित कर किया।

संस्थापिका राधामुकुल गुप्ता ने कहा कि शहर के प्रतिभाशाली जरूरतमंद 6 स्कूलों के प्रधानाचार्य द्वारा चयनित के करीब 40 बच्चो को कुल 40 हज़ार रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान की गयी। जिसमें क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज, रामचंद्र सर्राफ इंटर कॉलेज, इंद्रभान इंटर कॉलेज, केदारनाथ सैकसरिया कॉलेज, मुरारीलाल खत्री कॉलेज और श्रीमति भगवान देवी कॉलेज फतेहाबाद को शामिल किया गया।साथ ही बालिकाओ की शिक्षा में कोई अवरोध ना आये उसके लिए हर संभव मदद का विश्वास दिलाया।

संस्थान संचालक संजीव दौनेरिया ने छात्रवृत्ति हेतु चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में किये गए संघर्षों से स्वयं को प्रत्येक चुनौती के साथ दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में उपलब्ध सभी सुविधाओं का उपयोग कर विद्यार्थियों को आगे बढने और पढाई के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने कि महत्वता पर समझाया। मंच संचालन शुभम दौनेरिया ने किया। इस अवसर पर सुशील दौनेरिया, अंशुल, मोनिका, पायल, दीक्षा, भावना आदि मौजूद रहे।

 

अर्जुन रौतेला

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।