(बिजनौर)। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल द्वारा चलाए जा रहे हैं प्रतिबंधित पॉलीथिन अभियान


 (ज़फ़र इक़बाल एडवोकेट ज़िला प्रभारी बिजनौर)

स्योहारा (बिजनौर)। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल द्वारा चलाए जा रहे हैं प्रतिबंधित पॉलीथिन अभियान के तहत स्योहारा में प्लास्टिक की पॉलीथिन के इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को चलाए गए अभियान के तहत 60 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी । 25 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका स्टाफ एवं पुलिस दस्ते को देखकर कई दुकानदार दुकानें बंद कर गायब हो गए। और ठेले वाले भाग निकले।
स्योहारा नगर में चारों ओर प्लास्टिक के विरूद्व अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 60 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। और 25000 रुपए जुर्माना वसूला गया। अभियान दस्ते को देखकर बाजार में भगदड़ मच गयी। दुकानदार दुकानें बंदकर के गायब हो गए। ठेले वाले ठेला लेकर भाग निकले । इस दौरान दस्ते ने रोक-रोककर प्लास्टिक पकड़ी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल  ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ आगामी दिनों में भी अभियान चलाया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।