बिहार विधानसभा चुनाव 2025: वैशाली सीट पर किसकी होगी जीत, क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें


बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है और चुनाव प्रचार के मैदान में उतर गए हैं। आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव का आयोजन अक्टूबर-नवंबर महीने में हो सकता है। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है। इस चुनाव में राज्य की वैशाली विधानसभा सीट को लेकर भी काफी चर्चा है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

 

 

 

 

जानें वैशाली विधानसभा सीट के बारे में

वैशाली विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और वैशाली संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ये एक सामान्य श्रेणी यानी की अनारक्षित विधानसभा सीट है। इस सीट पर बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी के गठबंधन और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। ये सीट कभी कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी लेकिन बीते दो दशकों से जेडीयू ने इस सीट पर 5 बार जीत हासिल की है।

क्या है वैशाली सीट का समीकरण?

वैशाली एक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र है। यहां की कुल जनसंख्या में करीब 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति और करीब 13 फीसदी प्रतिशत मुस्लिम वोटर्स शामिल हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान वैशाली में 3,28,862 मतदाता थे। इनमें 1,76,745 पुरुष, 1,52,103 महिला और 14 थर्ड जेंडर थे। इस चुनाव में 59.05% वोटिग हुई थी। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में  56.27% वोटिग हुई थी।

बीते चुनाव का परिणाम

  • 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली सीट पर जदयू के सिद्धार्थ पटेल ने 69,780 वोट (35.96 प्रतिशत) प्राप्त कर यह सीट जीती और कांग्रेस के संजीव सिंह को हराया, जिन्हें 62,367 वोट (32.14 प्रतिशत) मिले। तीसरे स्थान पर लोजपा नेता अजय कुमार कुशवाहा को 33,351 वोट (17.18 प्रतिशत) मिले।
  • 2015 के बिहार चुनावों में वैशाली सीट पर जेडी-यू नेता राज किशोर सिंह को 79,286 वोट (47.62 प्रतिशत) मिले थे, जिन्होंने हम (एस) नेता वृषिण पटेल को हराया था, जिन्हें 48,225 वोट (28.96 प्रतिशत) मिले थे। तीसरे स्थान पर, निर्दलीय उम्मीदवार विनय पासवान को 7,975 वोट (4.79 प्रतिशत) मिले थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।