इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट 6E 6571 में कथित तौर पर नशे में यात्री ने हंगामा मचाया, जिससे उड़ान 3 घंटे देरी से रवाना हुई। दूसरी फ्लाइट 6E 812 नागपुर में पक्षी से टकरा गई, जिसके कारण उड़ान रद्द कर दी गई।


नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E 6571 में 1 सितंबर को एक यात्री द्वारा हंगामा मचाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 सितंबर को दिल्ली से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6571 में एक यात्री ने नशे की हालत में हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि सीट नंबर 31D पर बैठे इस यात्री ने फ्लाइट में शराब पी और केबिन क्रू के साथ बदतमीजी की। पेशे से वकील इस यात्री ने कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाए और अन्य यात्रियों को परेशान किया। इस वजह से फ्लाइट 3 घंटे देरी से दिल्ली से रवाना हुई।

इंडिगो ने की घटना की पुष्टि

इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्री को अनियंत्रित घोषित कर कोलकाता पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया। एयरलाइन ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है और जांच चल रही है। इंडिगो ने साफ कहा कि वह यात्रियों और क्रू की सुरक्षा के लिए ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं करती। हालांकि, यात्री ने इन आरोपों को खारिज किया है। उसका दावा है कि उसने फ्लाइट में शराब नहीं पी, बल्कि एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले एक बीयर खरीदी थी, जिसका रसीद उसके पास है। यात्री और क्रू, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, और मामले की तहकीकात जारी है।

 

 

 

पक्षी से टकराई इंडिगो की फ्लाइट, उड़ान रद्द

2 सितंबर को नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट 6E 812 को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उड़ान शुरू होने के कुछ ही देर बाद विमान पक्षी से टकरा गया, जिसके बाद पायलटों ने सावधानी बरतते हुए विमान को वापस नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा। सुरक्षा जांच और मरम्मत के लिए फ्लाइट को उस दिन रद्द कर दिया गया। इंडिगो ने यात्रियों को परेशानी कम करने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की, साथ ही रिफंड और खाने-पीने की सुविधा भी दी। एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।