बांसगांव ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढढौना में सोमवार को उदयशंकर राय बीईओ बांसगांव द्वारा बच्चों के बीच स्कूली बैग और पानी वाला थर्मश का वितरण किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि शिक्षा सभी का मौलिक अधिकार है। जिसके लिए सरकार द्वारा संसाधनों के साथ साथ नवाचार के माध्यम से शिक्षा दिलाया जा रहा है।जिससे शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह बढ़ रहा है। अब परिषदीय विद्यालय के बच्चे भी कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।
आगे बीईओ द्वारा बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने, स्वच्छता का ध्यान रखने और समाज के लिए आदर्श नागरिक बनने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय सिंह द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि इस तरह की पहल से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा तथा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
इस दौरान विनय सिंह, धनंजय सिंह, राजीव मेहता, मनोज सिंह, प्रतिमा पांडेय सहित सभी शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: