पूजा अर्चना व आरती के बाद दीवारी नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम


अमोद कुमार 
बाँदा शहर के गणेश भवन अलीगंज में गणेश जी की मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव की शुरुवात की गई l नूतन बाल समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गणेश जी की मूर्ति में पूजा अर्चना कर आरती उतारी l गणपति बप्पा मौर्या के नारों से सारा वातावरण गूँज उठा l इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू, अशोक अवस्थी, पालिकाध्यक्ष  मालती बासू, ज्योत्सना पुरवार, विजय ओमर, निखिल सक्सेना, रोहन सिन्हा, राजबहादुर तिवारी, अभय पाण्डेय, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे l इसके बाद अगले कार्यक्रमों की शुरुवात जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद द्वारा दीप प्रजवलित कर की गई तत्पश्चात रमेश एंड पार्टी द्वारा रमेश पाल के निर्देशन में पार्टी के कलाकारों द्वारा मनमोहक दीवारी नृत्य का प्रदर्शन किया l दीवारी के युवा कलाकारों ने विभिन्न मुद्राओं व कलाओं के माध्यम से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर दिया l उनका प्रदर्शन बहुत की शानदार रहा l इसके बाद ब्लाइंड स्टार्ट म्यूजिक एकेडमी महोबा व मनमोहन सिंह बावला एंड पार्टी द्वारा बहुत ही सुन्दर गणेश जी की आरती के साथ मनमोहक गीत व भजन प्रस्तुत किये गए l मंच पर रंगविरंगी चमचमाती रोशनी ने सबको चकाचौध कर दिया l नृत्य कलाकारों ने अपनी अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया l सर्व प्रथम नूतन बाल समाज के संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू व अशोक अवस्थी द्वारा द्वारा कलाकारों को धार्मिक पट्टा पहनाकर  सम्मानित किया गया l कार्यक्रम का संचालन पंकज रावत व काकोनिया द्वारा किया गया l अंत में अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि कल 18 अगस्त को मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता के स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे l उन्होंने  सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।