। खेत की सिंचाई के लिए उन्होंने समर सेविल का नया विद्युत कनेक्शन तो ले लिया, लेकिन इसके बावजूद भी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी।


महमूदाबाद (सीतापुर)।*

जनपद सीतापुर के थाना रामपुर कलां क्षेत्र के सरैया सेठ गांव में रहने वाले छत्रपाल व उनकी पत्नी सुमन पिछले तीन महीने से जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। खेत की सिंचाई के लिए उन्होंने समर सेविल का नया विद्युत कनेक्शन तो ले लिया, लेकिन इसके बावजूद भी बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी।

सुमन का कहना है कि 11 हजार की लाइन खिंचवाने के बाद कई बार विभागीय कर्मचारियों ने बिजली चालू भी करवाई, मगर हर बार आपूर्ति ठप हो जाती है। इसकी मुख्य वजह माइनर पटरी पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ बताए जा रहे हैं, जिनकी टहनियाँ 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराती रहती हैं।

पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे लगातार विद्युत उपकेंद्र महमूदाबाद के चक्कर काट रहे हैं। यहां तक कि उपजिलाधिकारी महमूदाबाद व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज की गई, हाल ही में 19 अगस्त को भी शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई अब तक फाइलों में दबकर रह गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की डालियों की कटाई करा दी जाए तो समस्या जड़ से खत्म हो सकती है और गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से चालू हो जाएगी।

*पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पेड़ों की छंटाई कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए, जिससे किसानों को सिंचाई कार्य में राहत मिल सके।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।