*रिपोर्ट – सुधीर वर्मा,


महमूदाबाद सीतापुर

रामपुर मथुरा (सीतापुर)।*
हाल ही में लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए रामपुर मथुरा उपडाकघर के नए भवन में अब भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी समस्या पार्सल तौलने के लिए 1 किलो से अधिक का कांटा-बांट उपलब्ध न होना है, जिसकी वजह से आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसका जीता-जागता उदाहरण *22 अगस्त 2025* को सामने आया, जब कैप्टन विजय श्रीवास्तव (प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत मितौरा) अपने सरसों के बीज के पार्सल लेकर उपडाकघर पहुंचे। वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से कह दिया कि “1 किलो से ऊपर का कांटा हमारे पास नहीं है, बाहर से वजन कराकर ले आइए तभी मान्य होगा।”

जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर सेना से अवकाश प्राप्त कैप्टन विजय श्रीवास्तव ने गंभीरता दिखाते हुए सीधे भारत सरकार के केंद्रीय डाक विभाग को पत्र लिखा। उनके पत्र का असर हुआ और सीतापुर डाक अधीक्षक ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि जल्द ही रामपुर मथुरा उपडाकघर में आवश्यक कांटा-बांट उपलब्ध करा दिया जाएगा।

फिलहाल, ग्रामीणों के बीच सवाल यही गूंज रहा है कि—
???? आखिर कितने दिनों में यह सुविधा वास्तव में उपलब्ध होगी?
???? या फिर करोड़ों की इमारत में जनता की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहेंगी?

अब देखना दिलचस्प होगा कि डाक विभाग अपने लिखित वादे पर कितनी जल्दी अमल करता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।