थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा 03 बच्चों को “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत लगवाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों/ फोटो के माध्यम से 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उन्हें, उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया |


रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव 
अब तक 24 X 7 न्यूज़ चैनल 
जिला संवाददाता बस्ती

थाना लालगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदा 03 बच्चों को “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत लगवाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों/ फोटो के माध्यम से 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उन्हें, उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया |
दिनांक-24.08.2025 बजे समय करीब 22:07 बजे कुशमावती पत्नी ईश्वरचन्द्र निवासी ग्राम खरवनिया थाना लालगंज जनपद बस्ती द्वारा प्रार्थना-पत्र दिया गया कि आज सुबह समय करीब 10:00 बजे उनका लड़का 1- मंटू उम्र करीब 14 वर्ष, 2- मेरी बेटी  का बेटा मनी उम्र करीब 06 वर्ष 3- मेरी पट्टीदार रामतेज की बेटी का बेटा प्रिंस उम्र करीब 09 वर्ष घर से साइकिल लेकर कहीं घुमने-टहलने के लिये निकले थे किन्तु अभी तक वापस नहीं आये हैं, जिनकी हम सभी परिवारजन अपने गाँव, नात-रिश्तेदारी व अन्य जान-पहचान वाली जगह तलाश किए किन्तु उन सभी का कहीं पता नहीं लग रहा है, जिस पर थाना लालगंज पर  मु0अ0सं0-218/2025 धारा-137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचनात्मक/ पूछताछ के क्रम में थाना स्तर से टीमों का गठन कर “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत लगवाए गए सी0सी0टी0वी0 कैमरों/ फोटो, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व मुखबीर ख़ास आदि की मदद प्राप्त कर * संबंधित बच्चों यथा क्रमशः 1- मंटू उम्र करीब 14 वर्ष, 2- मनी उम्र करीब 06 वर्ष 3- प्रिंस उम्र करीब 09 वर्ष को 12 घंटे के अंदर दिनांक-25.08.2025 को समय करीब 09:45 बजे कुसहवा चौराहा थाना महुली जनपद संत कबीर नगर (उ0प्र0) से सकुशल बरामद कर उन्हें सी0डब्ल्यू0सी0 के माध्यम से उनके माता-पिता/ परिजनों को सुपुर्द किया गया, जिन्हें पाकर उनके माता-पिता/ परिजन काफी खुश हैं जिनके द्वारा थाना लालगंज जनपद बस्ती पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |

पुलिस टीम का विवरण-
1- प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार जनपद बस्ती |
2- निरीक्षक अपराध/ विवेचक राजेश विश्वकर्मा थाना लालगंज जनपद बस्ती |
3- उ0नि0 देवी शरण यादव, उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह थाना लालगंज जनपद बस्ती |
4- हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 सुरेंद्र, का0 विजय यादव, का0 रोहित, का0 मृत्युंजय थाना लालगंज जनपद बस्ती |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।