सिधौली, सीतापुर।
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय जी का सिधौली में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिद्धार्थ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिंदेश्वरी यादव, प्रीदीप सिंह चौहान, माही लाल (पूर्व जिला अध्यक्ष), विनीत दीक्षित, उत्कर्ष अवस्थी, पंछी यादव, ज्ञानेंद्र कुमार सहित अन्य कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में कांग्रेसजनों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि—
सिधौली और सीतापुर के किसान लगातार खाद, बीज और सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं। महंगाई और कर्ज ने उनकी कमर तोड़ दी है।
स्थानीय व्यापारियों को नोटिस और प्रशासनिक दबाव से परेशान किया जा रहा है। छोटे दुकानदार और मध्यम वर्ग व्यापारी भय और असुरक्षा के माहौल में हैं।
नौजवान वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। बेरोजगारी चरम पर है, पर सरकार केवल जुमलेबाजी और खोखले वादों से काम चला रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही किसानों, व्यापारियों और युवाओं की सच्ची आवाज़ है और आने वाले समय में कांग्रेस इन सभी वर्गों की लड़ाई सड़कों पर और सदन में मजबूती से लड़ेगी।
अजय राय जी ने साफ कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भय का तोहफा दिया है। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनता को राहत और न्याय दिला सकती है।
इस अवसर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और “कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद”, “अजय राय जिंदाबाद”, “भाजपा सरकार हाय-हाय” तथा “किसानों का शोषण बंद करो”, “युवाओं को रोजगार दो” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: