राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान टेस्ट रजिस्टर्ड भारत में किया गंगा महारानी की शोभायात्रा का भाव स्वागत आपको बताते चलें गत वर्षो की बात इस वर्ष भी मलूकपुर
बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास खबर।
भारतीय सेना ने LOC पर रोबोटिक म्यूल तैनात किए हैं. जो ड्रोन और सेंसर से लैस हैं. यह रोबोटिक म्यूल खड़ी पहाड़ियों, जंगलों, नदियों और ऐसे दुर्गम इलाकों में आराम से जाकर निगरानी कर सकते हैं, जहां जाना आसान नहीं होता. इनसे भारतीय सेना की ताकत में जहां एक तरफ इजाफा हुआ है. वहीं, दूसरी तरफ यह पा
भारतीय सेना ने सीमा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक नया और मजबूत कदम उठाया है. सेना ने एलओसी पर रोबोटिक म्यूल तैनात किए हैं. ये म्यूल मिनी ड्रोन और अत्याधुनिक सेंसर से लैस हैं, जो दुर्गम इलाकों में भी सैनिकों की मदद करते हैं. इन म्यूल की मदद से सेना LOC पर किसी भी आतंकवादी गतिविधि का तुरंत मुकाबला करने में सक्षम है. यह तकनीकी प्रगति से भारतीय सेना की क्षमता कई गुना बढ़ गई है और यह पाकिस्तान और चीन के लिए चिंता का विषय बन गया है.
LOC पर कई ऐसे इलाके हैं जो जंगल और नदी नाले से होते हुए गुजरते हैं. ऐसे में आतंकी इन्हीं नदी नालों और घने जंगलों के जरिए घुसपैठ की फिराक में होते हैं सेना की तरफ से लाइन ऑफ कंट्रोल के घने जंगलों में ऑपरेशन चलाए जाते हैं ताकि अगर आतंकी छुपी हो तो उनका खात्मा किया जाए.
इनकी सबसे खास बात यह है कि ये मुश्किल इलाकों में भी आसानी से चल सकते हैं. जैसे कि खड़ी पहाड़ियों पर चढ़ना, नदियां पार करना, सीढ़ियां चढ़ना या बहुत संकरी पगडंडियों से गुजरना. जिन्हें पार करना इंसानी सैनिकों या बोझा ढोने वाले जानवरों के लिए भी मुश्किल होता है यह वहां आसानी से जा सकते हैं.
इन रोबोट्स में इन्फ्रारेड और ऑप्टिकल कैमरों जैसे आधुनिक सेंसर लगे होते हैं, जिससे ये दिन और रात दोनों समय निगरानी करने कर सकते हैं और सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाते हैं. इनका तापमान सहन करने का दायरा भी बहुत बड़ा है. ये -40 डिग्री की कड़ाके की ठंड से लेकर 55 डिग्री की तेज गर्मी तक हर मौसम में काम कर सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हमला हुआ था. इस हमले में आतंकवादियों ने निहत्थे टूरिस्ट को निशाना बनाया था. इसमें 26 लोगों की हत्या कर दी गई थी. इसी के बाद भारत ने आतंकवाद पर लगाम लगने और जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसी के चलते अब तकनीक का इस्तेमाल करके निगरानी और सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. पहलगाम के अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. फिर दोनों देशों के बीच 10 मई को युद्धविराम हुआ था.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बरेली से संवाददाता शिव हरी शर्मा की खास खबर।
बरेली 19 अगस्त सन 2025। संवाददाता शिवहरि शर्मा अब तक न्याय समाचार
शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद में दिनांक 12/08/2025 को Excellence Global Skill के माध्यम से ऑनलाइन वेबीनार Carrier Guidance on Financial literacy विषय पर आयोजित किया गया!
Leave a Comment: