शिवरीनारायण -- शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद में दिनांक 12/08/2025 को Excellence Global Skill के माध्यम से ऑनलाइन वेबीनार Carrier Guidance on Financial literacy विषय पर आयोजित किया गया! यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं महाविद्यालय के प्रचार्य डा. जी .सी भारद्वाज के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेनर सुरेन्दर कुमार सर के द्वारा 6 पिलर आफ फाइनेंशियल लिटरेसी, नीड्स। vs वाट्स vsडिजायर, 50-30-20 रुल के द्वारा फाइनेंशियल प्लैनिंग, ऑनलाइन स्कैम, विनियोग के सूत्र, म्युचुअल फंड आदि के बारे में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया! इस कार्यक्रम में 52 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.सी भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन करवाया प्रो. संजीव सिंह तथा प्रो. रमेन्द्र लहरे कार्यक्रम के संयोजक के रूप में काम किया वरिष्ठ प्राध्यापक जी.एन भतपरे,डां सी.बी खुँटे, तथा प्रो. पुनाराम नवरत्न, प्रो.आर.के सिंह कंवर ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई!
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: