बरेली 19 अगस्त सन 2025। संवाददाता शिवहरि शर्मा अब तक न्याय समाचार


बरेली की भोजीपुरा थाना पुलिस ने सजायाफ्ता पैरोल नियम के उल्लंघन करने पर मां के हत्यारे को पुलिस ने नाजायज 315 बोर तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक थाना भोजीपुरा प्रवीण सोलंकी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव डहिया निवासी अपनी सौतेली मां हसीना का हत्यारा इकबाल पुत्र अबरार, जिस पर सन 2006 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद गांव में ही सन 2008 में दुकानदार से मारपीट के दौरान दुकानदार की हत्या का मामला इकबाल के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि इकबाल अदालत द्वारा सजायाफ्ता कैदी होने की वजह से छत्रपति संभाजी नगर केंद्रीय कारागार महाराष्ट्र में बंद हुआ था जिसे कोरोना काल में 10 फरवरी सन 2021 को पैरोल पर 21 मई सन 2022 तक के लिए रिहा किया गया था। पुलिस ने बताया पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी इकबाल वापस जेल नहीं पहुंचा और पुलिस की आंख में धूल झोंकता हुआ दिल्ली आदि शहरों में रहने लगा। जिसे आज भोजीपुरा थाना पुलिस ने मैं 315 बोर तमंचा ब जीवित कारतूसों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।