जौनपुर /मड़ियाहूं
बताते चलें कि
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के साथ समस्त सभासद एवं अन्य लोगों ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद बारी-बारी से गांधी तिराहे से लेकर सरदार भगत सिंह तिराहे तक लगाए गए महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया ।
नगर अध्यक्ष रुकसाना लगभग 8:00 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया और परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा को माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दिया।
स्वतंत्रता दिवस में भाग ले रहे लोगों को नगर अध्यक्ष ने संविधान के प्रति निष्ठा, अखंडता और एकता रखने के लिए शपथ दिलवाई गई। उसके बाद वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता में बलिदान देने वाले महापुरुषों के विषय में विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात सरकारी अस्पताल तिराहे स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण किया फिर गौशाला स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
यह यात्रा मड़ियाहूं नगर का ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा होने के कारण लोगों ने नाचते गाते जश्न मनाते हुए 10:30 बजे डाक बंगले पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान नगर अध्यक्ष रुकसाना तिरंगा शाही साफा पहने सतरंगी जश्न में दिखाई पड़ रही थी। गोरखपुर रेंज के कुशीनगर क्षेत्र के बिरला ग्रुप चीनी मिल के महाप्रबंधक समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की भव्यतम सफलता पर अपने आप को नहीं रोक पाएं उन्होंने नगर पंचायत के सभासदों और नगरवासियों के साथ देश भक्ति गीतों पर थिरकते हुए जमकर जश्न मनाया।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कमला साहू, राजेश सिंह मंडल पूर्व अध्यक्ष, मेराज टीवीएस, मुन्ना भाई ठेकेदार, पूर्व सभासद अनिल कुमार गुप्ता, मनोज सोनकर ,शेर बहादुर मौर्य रहमत खां, पूर्व सभासद इशा फारूकी, श्याम बाबू सेठ टंपू, पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव शीतला प्रसाद चौरसिया, अनिल गुप्ता, वकार अहमद, मो.जहांगीर, पुष्पांक पटेल, विकास यादव, गौरी शंकर सोनकर, माता प्रसाद गुप्ता, सुभाष सिंह, पूर्व सभासद मनोज चौरसिया, रविंद्र प्रताप सिंह "भोला" के अलावा पत्रकार अभिषेक पटेल, शाहबाज, कपिल सिंह, मनोज गुप्ता,
नगर पंचायत मड़ियाहूं के सभासद अरविंद कुमार चौरसिया, डॉक्टर अख्तर हाशमी, इजहार अहमद गुड्डू, राकेश कुमार गुप्ता, रवि मौर्य, राजेंद्र सोनकर, पप्पू बनवासी, इकबाल, डॉ.अब्दुल वाहिद, अनिल साहू, बबलू सोनकर के अलावा गुड्डू चौरसिया, अनूप कुमार, बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा, श्याम नारायण मिश्रा, कहकसा शमीम, मो.आरिफ राईन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: