जौनपुर: व्यापारियों का शोषण करने वाले किसी भी अधिकारी को छोड़ा नहीं जाएगा- गिरीश चंद यादव
व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल लड़ता रहेगा- दिनेश टंडन व्यापारी समस्याओं का निवारण व्यापार मंडल करेगा- राधेरमण जायसवाल
कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड बांदा में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ध्वजारोहण किया।जिला अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बांदा जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड बांदा में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ध्वजारोहण किया।जिला अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया व पुष्पवर्षा की गई, सभी उपस्थित कांग्रेजनों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और ध्वज को प्रणाम किया।जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि "भारत की स्वतंत्रता हेतु कांग्रेस ने जो परिश्रम किया आज उसी का परिणाम है कि हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं, आजादी के बलिदानियों को यह देश सदैव अपने हृदय में उच्च स्थान पर रखता है और उनके बलिदान को स्मरण रखता है, आज साम्प्रदायिक ताकतें देश में विघटनकारी नीतियों पर चल रही हैं, द्वेष, अलगाव की भावना चरम पर हैं, किन्तु हम ऐसी ताकतों को बलवती नहीं होने देंगे, आपसी भाईचारा और सौहार्द से अनेकता में एकता के नारे का अनुसरण करते हुए भारत को विश्व में अग्रणी बनाएंगे।"कांग्रेसजनों ने भी देश की एकता व संप्रभुता के लिए संकल्प लिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों में सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, शशि प्रभा गुप्ता, आदित्य सिंह एडवोकेट, अब्दुल रज्जाक व वरिष्ठ कांग्रेसजनों में पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, जगतनारायण शास्त्री, कार्यालय सचिव शिवबली सिंह, स्वामी प्रसाद निषाद, रामपाल अवस्थी, नाथूराम सेन को सम्मानित किया।आज स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भगवानदीन गर्ग, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एडवोकेट व अखिलेश कुमार शुक्ला, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष / प्रभारी संगठन संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, बल्देव वर्मा एडवोकेट, मोहम्मद इदरीश, जिला महासचिव शोएब रिजवी, सैय्यद अमीरुद्दीन, कालीचरण निगम, संजय गुप्ता पूर्व चेयरमैन, जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, रामखेलावन राजपूत, अम्बिका खेंगर, नजमी खान, कालीचरण साहू, प्रवक्ता सुमन शुक्ला व राममिलन सिंह पटेल एडवोकेट, वक्ता वैश्य राजेश कुमार गुप्ता, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, सुनील चौरसिया पिप्पी, इरफान खान सभासद, शब्बीर जुगनू सभासद, राजबहादुर गुप्ता, डॉ के पी सेन, हेमन्त वर्मा, अशरफ उल्ला खान रम्पा, मीरा देवी, रफत खान, दिनेश कुमार गुप्ता, आरिफ निजामी, जहांगीर भाई, छेदीलाल धुरिया, वीरेन्द्र धुरिया, अली बख्श, अशोक वर्धन कर्ण, अशोक चौहान, धीरेन्द्र सिंह, रेनू शर्मा, नाथूराम सेन, शब्बीर सौदागर, पप्पू हसन, सुखदेव गांधी आदि प्रमुख कांग्रेस जनों सहित सैकड़ो की तादाद में लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने व कांग्रेस जनों का आभार बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने किया।
अमोद कुमार
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल लड़ता रहेगा- दिनेश टंडन व्यापारी समस्याओं का निवारण व्यापार मंडल करेगा- राधेरमण जायसवाल
राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी बांदा ने संयुक्त रुप में मशाल जुलूस पदयात्रा एवं वोट चोर गद्दी छोड़ो जुलूस पदयात्रा
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के बैनर तले आयोजित तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति, एकता और सामाजिक समानता का एक अनूठा संगम प्रस्तुत किया। हजारों कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों की भागीदारी से सजी इस भव्य यात्रा
Leave a Comment: