व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल लड़ता रहेगा- दिनेश टंडन व्यापारी समस्याओं का निवारण व्यापार मंडल करेगा- राधेरमण जायसवाल


जौनपुर: नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित श्रावणी भोज और झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने व्यापारियों की बातों को सुनने के बाद कहा कि किसी व्यापारी को अगर कोई अधिकारी परेशान कर रहा है तो वह मुझे व्यक्तिगत रूप से बताएं, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा और उस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी, यही सोच मुख्यमंत्री जी का भी है कि व्यापारियों को किसी भी रूप में प्रताड़ित नहीं किया जाए,
         कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की प्रत्येक समस्याओं का निवारण के लिए व्यापार मंडल सदैव तत्पर रहेगा,
         विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी हित की लड़ाई व्यापार मंडल निरंतर लड़ता रहेगा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने उपस्थित सभी व्यापारियों को 79 स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया एवं हर समस्याओं के निवारण में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया,यह कार्यक्रम गोकुल घाट पुरानी बाजार में आयोजित किया गया प्रारंभ में संयोजक शिवम बरनवाल ने ईश-वंदना का पाठ किया, तत्पश्चात सभी अतिथियों ने झंडारोहण किया,
      कार्यक्रम में व्यापार मंडल का निरंतर विशेष सहयोग करने वाले विमल भोजवाल, संतोष साहू, संजय केडिया, जगदीश चंद्र मौर्य गप्पू, सतीश गुप्ता, अशोक साहू, राकेश जायसवाल, मनमोहन सिंह, मनोज साहू, शिवम बरनवाल एवं यशवन्त साहू को नगर अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया,
         कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक बैंकर, नन्हेंलाल वर्मा, मनोज अग्रहरि, अनिल जायसवाल, छब्बूलाल सोनकर, अशर्फी जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरी, आशीष गुप्ता, हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, अरशद कुरैशी, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू एवं मुन्नालाल अग्रहरि, युवा जिला महामंत्री गुप्ता शिशिर गुप्ता, रोशी सोनकर, विजय गुप्ता, साहिद मंसूरी, डी.के. अग्रहरी, गुलजारीलल गुप्ता, पंकज जायसवाल, हफिज शाह, रमेश बरनवाल, संदीप वर्मा, गणेश साहू, ब्रह्श शुक्ला सुशील सिंह, मनोज वत्स, रवि सिंह,अभिषेक सेठ, सन्नी वर्मा, अनवार अहमद, नीरज शाह, दिलीप सिंह, अमर जौहरी, अश्वनी बैंकर, रविंद्र अग्रहरि, संतोष जायसवाल ट्रम, मुकेश अग्रहरि, प्रियम वर्मा, घनश्याम जायसवाल, रामकुमार साहू, अतुल सिंह, ईशान जायसवाल, शशि श्रीवास्तव, सुग्रीव जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, संजय जयसवाल, मनीष चौरसिया, मनोज तिवारी, सुधीर साहू अमित निगम अनिल साहू, रत्नेश गुप्ता हसन अब्बास, तारिक इकबाल, रविंदर सेठ, संजय जाडवाणी, मंगल सेठ, दीपक जावा, प्रदीप सिंह, शिव कुमार साहू, रोहन जायसवाल, वेद कुमार जायसवाल, सुरेंद्र मौर्य, कृष्ण कुमार जायसवाल, पवन सोनी, मधुसूदन बैंकर, सुरेश चंद्र शर्मा, रतन जायसवाल, राजकुमार सेठ, विकास गुप्ता, रमेश सेठ के साथ लगभग सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित पत्रकार बंधुओ का भी इस कार्यक्रम में सहभागिता रही, कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया, अतिथियों का आभार नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू व मुन्ना लाल अग्रहरि ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।