पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर जिला परिषद स्थित उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किये l


अटल का जीवन भारत को परम बैभव पर पहुँचाना था  अटल जी के विचार भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए मार्गदर्शक थे बाँदा भाजपा ने पथ प्रदर्शक, महान राष्ट्रवादी व भाजपा के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर जिला परिषद स्थित उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किये l इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अटल जी पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन का क्षण क्षण भारत के परम बैभव के शिखर पर ले जाने के लिए समर्पित रहा l उनका मूल्यो व आदर्शो पर आधारित जीवन हम सभी के लिए एक अनमोल धरोहर है l अटल जी का भारत सर्वागीण प्रगति के प्रति समर्पण और सेवाभाव को प्रेरित करता रहेगा l उन्होंने कहा कि अटल जी ने पहली बार 16 मई 1996 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी हालांकि उनका कार्यकाल छोटा रहा l 1977 से 1979 तक वे विदेश मंत्री रहे तथा 16 अगस्त 2018 को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि अटल जी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे उनके कार्यकाल में देश ने पोखरण, परमाणु परीक्षण और भारत पाकिस्तान संबंधों में सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये l उनके विचार न केवल वर्तमान वल्कि भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए मार्गदर्शक थे l पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे उन्हें पद्म विभूषण व भारत रत्न से सम्मानित किया गया l भारतीय राजनीति में मूल्यो व आदर्शो को स्थापित करने के लिए अटल जी हमेशा सभी के दिलों में अमर रहेंगे l कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, वंदना गुप्ता, संतू गुप्ता, उत्तम सक्सेना, पंकज रायक्रवार, दुर्गा चौरसिया, रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, संतोष नायक, अमित सेठ भोलू, अनिरुद्ध त्रिपाठी, लखन राजपूत, राजेश गुप्ता, अंकित बासू, राजेश गुप्ता रज्जन, राजेश सेन आदि मौजूद रहे l

 


अमोद कुमार 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।