पीलीभीत शहर के मोहल्ला डालचंद निवासी बुजुर्ग बन्ने मियां का स्वास्थ्य खराब रहता है। कई बार वे अस्पताल में गए भी, लेकिन डॉक्टरों ने कोई संतोषजनक इलाज नहीं किया। ऐसे में उम्मीद लेकर वे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के जनता दरबार में गए।


सपीलीभीत: भी जिलों में लगभग प्रत्येक कार्यदिवस पर डीएम ऑफिस में जनसुनवाई की जाती है। जिसमें ज़िलेभर के तमाम इलाकों से लोग अपनी फरियाद लेकर आते हैं। लेकिन कई फ़रियाद ऐसी होती हैं जिन्हें सुनकर अधिकारी भी भावुकतावश खुद को रोक नहीं पाते हैं। ऐसा ही मामला पीलीभीत कलेक्ट्रेट में देखने को मिला। पीलीभीत जिलाधिकारी कार्यालय जहां हर रोज़ की तरह तमाम लोग अपनी-अपनी समस्याएं व फरियाद लेकर पहुंचे थे।

अमूमन देखा जाता है कि कई अधिकारी लगातार जनसुनवाई के दौरान कई बार झुंझला जाते हैं तो कई बार रौबीले अंदाज में फरियाद को ही फटकार देते हैं। लेकिन पीलीभीत में इसके एकदम उलट तस्वीर देखने को मिली। यहां जनसुवाई के दौरान जिलाधिकारी  ज्ञानेंद्र सिंह ने कुछ ऐसा कदम उठाया जिसकी उम्मीद अधिकारियों से कम ही की जाती है।

दरअसल, पीलीभीत शहर के मोहल्ला डालचंद निवासी बुजुर्ग बन्ने मियां का स्वास्थ्य खराब रहता है। कई बार वे अस्पताल में गए भी, लेकिन डॉक्टरों ने कोई संतोषजनक इलाज नहीं किया। ऐसे में उम्मीद लेकर वे जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के जनता दरबार में गए। उन्होंने पूरी समस्या जिलाधिकारी को बताई तो जिलाधिकारी ने उन्हें कारवाई का आश्वासन दिया, जो कि अधिकांश अधिकारी करते हैं। मगर जब उन्होंने खुद से अस्पताल जाने में असमर्थता जताई तो जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने वाहन के साथ अपने दफ्तर के कर्मचारियों को बुजुर्ग के साथ ही मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

फिलहाल बन्ने मियां का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के इस कदम से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक तरफ जहां तमाम जगहों से अफसरों के घटिया तौर तरीकों और शिकायतकर्ताओं से बदतमीजी करने और अधिकारी का रौब दिखाने जैसे मामले आते हैं वहीं पीलीभीत में जिलाधिकारी के इन मानवीय मूल्यों की जमकर तारीफ हो रही है।

राजकुमार वर्मा 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।