79वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई


दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अभिषेक यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, पीलीभीत स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराते हुए शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा आयोजित तिरंगा बनाने की प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु सुश्री गायत्री यादव, प्रतिसार निरीक्षक सन्तोष कुमार राघव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीकृष्ण भास्कर 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।