पक्षियों में एवियन इन्पलूएन्जा (बर्ड फ्लू) के बचाव एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में जिला टास्कफोर्स की बैठक हुई सम्पन्न।


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पक्षियों में एवियन इन्पलूएन्जा (बर्ड फ्लू) के बचाव एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में जिला टास्कफोर्स की बैठक हुई सम्पन्न। 
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एवीयन इन्पलूएन्जा (बर्ड फ्लू) जो कि कुक्कुट पक्षियों में एक अत्यन्त ही संक्रामक बीमारी है के बचाव एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में विशेष टास्कफोर्स की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। जिसके सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि बर्ड फ्लू आर्थेमिक्सों नामक विषाणु से पक्षियों के समस्त प्रजाति में हो सकती है। जिसका उद्भव काल कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक होता है। यह एक पशुजन्य रोग है। यह बीमारी पक्षियों की आँखों तथा नाक से निकलने वाले स्त्राव जैसे लार, बीट, अण्ड इत्यादि से दूसरे पक्षियों में फैलाती है। इस बीमारी का मुख्य लक्षण अचानक अत्याधिक मृत्यु दर तथा आँखों में सूजन, कलगी का नीला होना, बीट का हरा, पीला रंग का होना, पैर में रक्त के धक्के जमना तथा अण्डे देने वाली मुर्गियों में अचानक अण्डे का उत्पादन समाप्त होना है। यह बीमारी अत्याधिक घातक इसलिए है, कयोंकि यह पक्षियों से मनुष्यों एवं पशुओं में भी फैलती है। वर्तमान में जनपद में 09 लेयर कुक्कुट प्रक्षेत्र एवं लगभग 82 ब्रायलर कुक्कुट प्रक्षेत्र चिन्हित है। जनपद में लगभग 03 लाख मुर्गियां संरक्षित है। निदेशालय द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुरूप एक कार्ययोजना तैयार की गयी है, जिसका प्रस्तुतीकरण विस्तृत रूप से किया गया। बर्ड फ्लू रोग नियंत्रण की विशेष बैठक में शासन स्तर से जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर टास्कफोर्स का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियन्ता शारदा सागर खण्ड, सिंचाई विभाग, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 (प्रान्तीय खण्ड), जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सदस्य है। 
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्टेªट, जिला विकास अधिकारी, एसडीएफओ रमेशन्द्र, मण्डलीय नोडल अधिकारी डाॅ0 प्रशांत सत्य एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ साथ पशुपालन विभाग के समस्त उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
    बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि बर्ड फ्लू बीमारी के निपटने के लिए जनपद स्तर पर रैपीड रिस्पांस/कलिंग टीम तथा सर्विलांस टीम का गठन किया जा चुका है। राजकीय पशु चिकित्सालय सदर के साथ साथ तहसील मुख्यालय पर बर्ड फ्लू कंट्रोल की स्थापना कर दी गयी है। एवियन एन्पलुएन्जा (बर्ड फ्लू) के जनपदीय नोडल अधिकारी डा0 प्रतिभा यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी, राजकीय पशु चिकित्सालय गजरौला है जिनका मोबाइल नम्बर 7459847781/9458259827 है। जनपद में इस बीमारी के प्रबन्धन की तैयारी हेतु समुचित मात्रा में पी0पी0ई0 किट, फेसमास्क उपलब्ध है। जनपद में गठित 16 सर्विलांस टीम द्वारा समस्त कुक्कुट फार्मों का नियमित भ्रमण किया जा रहा है एवं टीकाकरण, सेनेटाइजेशन, जैव सुरक्षा के बारे में बताया जा रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चि0 एवं स्वा0) डा0 मनीषा चैधरी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक दिवस पशुपालन विभाग द्वारा कुक्कुट पक्षियों का सीरम, नेजल व क्योयकल, स्वैब नमूने परीक्षण हेतु लैब में भेजे जा चुके है। 
जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरन्तर भौतिक एवं सीरो सर्विलेंस का कार्य पशुपालन, वन एवं सिंचाई विभाग द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये। आपदा की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग आर0आर0टी0 के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा की दृष्टि से एन्टी वायरल दवा का स्टाक रखने, राजस्व विभाग द्वारा कलिंग क्षेत्र का मानचित्र एवं पक्षियों के जलाने व दफनाने की भूमि का चिन्हांकन के लिए तैयार रहने, लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के मशीनो जैसे जेसीबी, फागिंग जेटीग कमसेक्शन एवं स्प्रे मशीन की व्यवस्था तैयार रखने, पुलिस विभाग द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिबन्धो/निर्देश का पालन कडाई से सुनिश्चित कराने, कलिंग एवं सर्विलेंस कार्यक्रमों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने, पंचायतीराज  एवं स्थानीय निकाय को सर्विलांस, सेनेटाईजेशन एवं रोकथाम की गतिविधि में पूर्ण सहयोग करने सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को ग्रामवासियों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक या अधिक पक्षी मृत पाए जाते हैं तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोलरूम को दें। मृत पक्षियों को छूऐं नही, पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह से पका कर खाएंे। अपवाहों पर ध्यान न दे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को जनपद के बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पाद एवं मुर्गी दान पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी तक सर्विलांस में भौति रूप से बीमारी के लक्षण एवं लैब में भेजे गये नमूने में बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। 
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्टेªट, जिला विकास अधिकारी, एसडीएफओ रमेशन्द्र, मण्डलीय नोडल अधिकारी डाॅ0 प्रशांत सत्य एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ साथ पशुपालन विभाग के समस्त उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

श्रीकृष्ण भास्कर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।