महिला चैपाल का किया गया आयोजन


विकासखण्ड बरखेड़ा में महिला चैपाल का किया गया आयोजन
मनाया कन्या जन्मोत्सव एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण 
दिनाँक 14.08.2025 को विकास खंड बरखेड़ा में मा0 सदस्या श्रीमती पुष्पा पाण्डेय जी की अध्यक्षता में महिला चैपल का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम  अधिकारी द्वारा मा0 सदस्या का बुके देकर स्वागत किया गया। मा0 सदस्या द्वारा 14 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई ततपश्चात मा0 सदस्या द्वारा 05 बच्चियों का कन्या जन्मोत्सव कराया गया। इसी क्रम में जनपद स्तरीय सभी अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि मातृत्व वन्दना योजना योजना में  गर्भवती महिला को 03 हजार एवं बच्चे के जन्म के बाद 02 हजार कुल धनराशि 5000 रुपये एवं दूसरी बार बच्ची के जन्म होने पर 6000 रुपये की धनराशि दी जाती है। इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग से सन्दर्भित योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल सेवा योजना महिला इत्यादि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख महोदय द्वारा महिला चैपाल के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह ग्राम स्तर पर चैपालो का आयोजन करें एवं अधिक से अधिक लाभर्थियों को योजनाओं का लाभ दिलायें। मा0 सदस्या द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत पर जागरूकता कार्यक्रम करें महिलाओं की समस्याओं को सुनें और त्वरित निस्तारण कराने का प्रयास करें महिलाओं को आवास, शौचालय पेंशन आदि से लाभान्वित कराने का कार्य करें। मा0 सदस्या द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया विद्यालय की वार्डन अलका मिश्रा सहित सभी स्टॉप उपस्थित रहा एवं सभी व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गईं। मा0 सदस्या द्वारा कस्तूरबा गाँधी के स्टॉप के द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना की गई। तत्पश्चात मा0 सदस्या द्वारा  पी0 डब्ल्यू0 डी0 गेस्ट हाऊस में में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। सदस्या द्वारा सभी अधिकारियों को कार्यप्रणाली के अनुसार कार्य करने के उचित सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी रमनदीप कौर, जिला मिशन कोर्डिनेटर सुवर्णा पाण्डेय, जयश्री सिंह, अजित  बाल विकास परियोजना अधिकारी मूर्ति देवी, महिला थाने से एस0 एच0 ओ0 रीना सिंह उपस्थित रहीं।।

 

श्रीकृष्ण भास्कर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।