शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में मां-बच्चे की मौत, परिजनों का हंगामा
सीएमओ बोले इस अस्पताल का पंजीकरण नहीं है अस्पताल सील होगा।
शाहजहांपुर में एक अवैध अस्पताल प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत हो गई।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी स्थिति में जारा मल्टी स्पेशलिस्टी अस्पताल का सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण नहीं है
निवासी सेहरामऊ दक्षिणी अतुल कुमार नाम के व्यक्ति बुधवार सुबह अपनी पत्नी आरती देवी को प्रसव पीड़ा होने पर इसी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद पहले बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर बाद मौके पर आरती की भी मौत हो गई। और परिजनों का आरोप है दोनों की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे के दौरान डॉक्टर और स्टाफ ने खुद को बाहर बने मेडिकल स्टोर में बंद कर लिया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पंचनामा भर कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया
सीएमओ पीपी श्रीवास्तव को टीम के साथ जांच के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल सील करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने कहा की आगे के कार्यवाही पोस्टमार्टम होने के बाद की जाएगी
( रिपोर्टर- मनोज कुमार शाहजहांपुर )
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: