जिलाधिकारी ने देवीपुरा ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर किया निलम्बित


जिलाधिकारी ने देवीपुरा ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर किया निलम्बित
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी तथा उप पशु चिकित्साधिकारी मरौरी का स्पष्टीकरण किया तलब
जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान देवीपुरा को कारण बताओ नोटिस किया जारी
पीलीभीत देवीपुरा गौशाला विकासखण्ड मरौरी पीलीभीत के सोशल मीडिया पर वायरल फोटो एवं वीडियो में कई गौवंश मृत अवस्था में पाये गये और उनके शवों को समुचित तरीके से दफनाया नही गया जिस की वजह से गौशाला की निचली भूमि पर जल भराव के कारण कई गौवंशों के शव पानी में तैरते दिखाई दिए उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुये तत्काल जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राकेश कुमार शर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने एवं मृत गौवंशों को भली प्रकार न दफनाने एवं गौवंशों का समुचित देखभाल न करने के कारण उक्त स्थिति उत्पन्न हुई। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार शर्मा को निलम्बित किया गया। 
    जिलाधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी मरौरी तथा उप पशु चिकित्साधिकारी मरौरी से स्पष्टीकरण तलब किया गया तथा ग्राम प्रधान छोटे लाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया गया।

 

श्रीकृष्ण भास्कर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।