तिरंगा है हमारी जान – तिरंगा है हमारा सम्मान


 आपको अवगत कराते चलें कि 
"हर घर तिरंगा अभियान 2025" के अन्तर्गत नागरिकों में देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय के नेतृत्व में पीलीभीत नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया।

दिनांक 14.08.2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में "हर घर तिरंगा अभियान 2025" के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री अभिषेक यादव महोदय के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री विक्रम दहिया महोदय के नेतृत्व में नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान जागृत करने के उद्देश्य से पीलीभीत नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन पीलीभीत मैदान से शुरु होकर नकटादाना चौराहा, गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, आसाम चौराहा से टाइगर तिराहा तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा रैली में भारी संख्या में पुलिस अधिकारीगण/पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामकर फ्लैग मार्च किया, सभी ने एकजुट होकर एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।
उक्त यात्रा में सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर व सदर, पुलिस उपाधीक्षक प्रशि0 सुश्री गायत्री यादव, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण/पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

श्रीकृष्ण भास्कर 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।