ब्लॉक प्रमुख पति अपूर्व सिंह के द्वारा प्रा विद्यालय पिंडरा उर्फ देवीपुर ब्लॉक पूरनपुर में बालवाटिका का उद्घाटन किया गया।बच्चों एवं ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख पति जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ये एक अनोखी पहल है।बालवाटिका में 3 साल से 6 साल तक के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।जिससे उनकी प्रारम्भिक शिक्षा मज़बूत हो।खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्राथमिक शिक्षा को और अच्छा एवं प्रभावशाली बनाने के लिए बालवाटिका की योजना लागू की गई जिससे बच्चों में शारीरिक,मानसिक,सामाजिक व भावनात्मक विकास हो। उप जिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने भी संबोधित करते हुए ग्राम वासियों से अपने 3 से 6 साल तक के बच्चों को बाल वाटिका में प्रवेश करने हेतु अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति श्री अपूर्व सिंह उप जिलाधिकारी श्री अजीत प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री नरेश पाल सिंह ग्राम पंचायत बैजू नगर ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री विजयपाल सिंह एवं सभी गणमान्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: