पीएमश्री विद्यालय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : सीएल चौरसिया
अपर शिक्षा निदेशक ने किया पीएमश्री विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण
अब तक टीवी चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट शिवसंपत करवरिया हत्या में प्रयुक्त मो0सा0 अपाचे व 2,64,610 रूपये बरामद।
जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा परिक्रमा मार्ग से परिक्रमा करते हुए गुमशुदा व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त मो0सा0 अपाचे रंग काला/लाल व 2,64,610 रूपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 25.07.2025 को कोतवाली कर्वी में वादी दिलीप कुमार यादव पुत्र राजा भइया निवासी जरैली कोठी चौरी सिविल लाइन बांदा जिला बांदा द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे पिता राजा भइया दिनांक 24.07.2025 को अमावस्या के दिन चित्रकूट परिक्रमा लगाने हेतु अपने साथियों के साथ मो0सा0 से चित्रकूट आये थे उनके साथियों द्वारा बताया गया कि राजा भइया परिक्रमा करते समय कही गुम हो गये। इस सूचना पर जीडी नं0 31 थाना कोतवाली कर्वी पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी।
गुमशुदा व्यक्ति की तलाश हेतु उ0नि0 राजेश चौरसिया चौकी परिक्रमा मार्ग को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की सहायता से तलाश की जा रही थी कि दिनांक 04.08.2025 को थाना भरतकूप क्षेत्र के ग्राम हुड़ा के जंगल में ग्राम प्रधान मनीराम वर्मा द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति का शव जंगल के अंदर खाई में पड़ा है। सूचना पर थाना भरतकूप पुलिस द्वारा शव को जंगल से बाहर निकाला गया तथा शव की पहचान का प्रयास किया गया तो शव की पहचान राजा भैया पुत्र छितानी उम्र करीब 62 वर्ष ग्राम जरेली कोठी थाना कोतवाली बांदा के रूप में हुई । जिसकी पहचान पुत्र दिलीप कुमार यादव द्वारा अपने परिजनों के साथ शव से मिले समान घड़ी, कपड़े, पर्स, आधार कार्ड आदि से की गई। सूचना पर फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना भरतकूप पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तत्पश्चात दिनांक 06.08.2025 को वादी दिलीप कुमार यादव पुत्र स्व0 राजा भइया यादव निवासी उपरोक्त द्वारा सूचना दिया गया कि मेरे चचिया ससुर बुद्ध विलास उर्फ राजा पुत्र चुनबाद निवासी फौजदार का पुरवा थाना अतर्रा जनपद बांदा व राहुल तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा मेरे घर आते जाते रहते थे और माता जी की तबियत ठीक होने के लिए अनुष्ठान कराने के नाम पर 20 से 25 हजार रुपये लेकर बार - बार चले जाते थे और गंगा जल लौंग खिलाते थे। दिनांक 24.07.2025 को ये दोनों लोग मेरे घर सुबह आये और मेरे पिताजी से बताये कि आज अमावस्या का दिन है,अनुष्ठान और शुभ मुहुर्त है गुरूजी ने बताया अनुष्ठान कराने चित्रकूट चलना है । वहाँ अनुष्ठान में 03 लाख रूपये लगेगे और किसी को बताना नहीं । इससे पहले बालू डम्प के लिए पिताजी से 07 लाख रूपये भी लिए थे। इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 490/2025 धारा 103(1),238,61(2),3(5) बीएनएस बनाम 1. बुद्धविलास उर्फ राजा पुत्र चुनबाद निवासी फौजदार का पुरवा अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा 2. राहुल तिवारी पुत्र संतोष तिवारी निवासी नरैनी रोड सिविल लाइन अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अपर शिक्षा निदेशक ने किया पीएमश्री विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण
भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2024-25 में 1,50,590 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार यह बात कही। उन्होंने आगे क्या दावा किया,
रक्षाबंधन पर नई दिल्ली में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने छात्राओं से राखी बंधवाई।
Leave a Comment: