Rakhi Shubh Muhurat 2025: बहनें किस समय तक भाई की कलाई पर राखी बांध सकेंगी। आगे पढ़ें और जानें शुभ मुहूर्त व भद्रा काल...


इस बार भद्रा का मान न होने से रक्षाबंधन पर शनिवार को भाई अपनी बहनों से पूरा दिन राखी बंधवा सकेंगे। पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। 9 अगस्त की सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक पूर्णिमा तिथि में राखी बंधवाने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद अपराह्न काल और प्रदोष काल में भी राखी बंधवाई जा सकेगी।


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि इस बार भद्रा 8 अगस्त शुक्रवार को दिन में 02:12 से शुरू होकर देर रात 01:52 तक ही है। 9 अगस्त प्रात: से भद्रा नहीं होगी। इस बार रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। सौभाग्य योग का समापन 10 अगस्त को देर रात 02:15 बजे पर होगा। 

रक्षाबंधन के समय यह मंत्र बोलकर बंधवाएं राखी

इसके बाद शोभन योग का निर्माण होगा। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग सुबह 05:47 बजे से लेकर दोपहर 02:23 बजे तक है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र दोपहर 02:23 बजे तक है। रक्षाबंधन के समय यह मंत्र बोलकर राखी बंधवाएं- येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे माचल माचल।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।