काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता से स्वदेशी अपनाने की अपील की और क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के काकोरी में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के समापन समारोह में देश की जनता से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं के अपनाने से देश में रोजगार पैदा होंगे और ये राष्ट्रहित के लिए जरूरी है। आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी का आह्वान किया था।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर का चौरीचौरा कांड और लखनऊ का काकोरी कांड हमारे देश के महान क्रांतिकारियों के साहस का सबूत है। हम उनके साहस और बलिदान को नमन करते हैं।

इस मौके पर उन्होंने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने शहीद जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।