राघवेदं सोनकर/भारत गैस एजेंसी के समीप एक खाली पड़ी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर प्रमुखता से खबर


 सरवनखेड़ा गजने कस्बा गजनेर भारत गैस एजेंसी के समीप एक खाली पड़ी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था जिसमें पिछले वर्ष एसडीएम सहित राज्स्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से अवैध अतिक्रमण को बुल्डोजर से तकरीबन एक वर्ष पहले ढहाया था और अतिक्रमण उक्त समान को थाना गजनेर जमा कराया था लेकिन कुछ दिनों बाद ही पुनः उसी जमीन पर दबंगों द्वारा उक्त जमीन पर पहले से काफी ज्यादा अतिक्रमण कर लिया गया था हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक तत्तकालीन चलाए जा रहे भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के अभियान को लेकर अवैध अतिक्रमण की खबर हमारे संवाददाता -राघवेदं सोनकर ने अब तक न्याय प्रिंट मीडिया में तथा दैनिक स्वतंत्र निवेश पेपर ने भी प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था जिसको लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद खबर पढ़कर भूमाफियाओ ने पत्रकारों से फोन पर गन्दी गन्दी गालियां देते हुए दबाव बनाने का प्रयास करते हुए जान से मारने समेत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा जिसे प्रार्थी ने रिकॉर्ड कर लिया है जिसको लेकर तत्काल पत्रकार ने थाना प्रभारी गजनेर जनार्दन प्रताप सिंह को सी यू जी मोबाइल नंबर 9454403696 पर उक्त मामले की जानकारी दी तथा थाना गजनेर जाकर भूमाफिया रामबिलास सक्सेना उर्फ बिहाडां पुत्र स्वां राजाराम निवासी गजनेर थाना गजनेर कानपुर देहात के खिलाफ शिकायती लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है तथा प्रार्थी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अवैध कब्जा करने वाले मामले को लेकर पोस्ट किया था जिसे संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की बात कही गई है जबकि उक्त जमीन पर पहले भी दबंगों से प्रशासन ने खाली कराया था जिसमें भूमाफियाओं ने प्रशासन को खुलेआम षड्यंत्र रच कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी जो एक वीडियो में कैद है वीडियो में उक्त दबंग साफ साफ कहते हुए दिखाई दे रहा है कि अगर कोई अधिकारी अवैध अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया तो खुद ही एक बुजुर्ग को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर प्रशासन समेत सभी को फंसाने का चेलेंज करते हुए दिखाई दिया जो एक वीडियो में कैद है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।